अलीगढ़्र (SHABD MEDIA DESK )- महानगर के एक प्रमुख निर्यातक ओरिएंटल मैटल वर्क्स के स्वामी सुशील चौधरी
उनके परिवार-दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा है। यह आरोप उनके घर की नौकरानी की ओर से लगाया गया है। मुकदमे में परिवार की महिलाएं भी नामजद हैं। फिलहाल बन्नादेवी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
इस संबंध में मुकदमा बरौला क्षेत्र में रहने वाली युवती ने कराया है। कहा है कि वह तुषार के घर पर काम करती है। परिवार के लोगों ने चार माह तक तो अच्छा व्यवहार किया, मगर पांचवें माह से परेशान करना शुरू कर दिया। इस दौरान तुषार, उसकी पत्नी आयुशी, मां सीमा व पिता सुशील रोज मारते थे। आरोप है कि 15 जून को तुषार व उसके आठ दोस्तों ने और नौकरों (शिवपाल, पिंकू, अक्शे) ने तीन से चार दिन तक दुष्कर्म किया और वीडियो बनाई। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि परिवार के सभी लोगों व नौकरों ने मिलकर उसे जान से मारना चाहा था। जब उसने अपने भाइयों को फोन कर बताया तो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
थाने में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी स्लाइड सुरक्षित रख ली गई। 20 जुलाई को उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। बाकी साक्ष्य संकलन कराया जा रहा है। उसी आधार पर आगे कार्रवाई तय की जाएगी।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी