यूपी उपचुनाव 2024: कांग्रेस नहीं लड़ेगी विधानसभा उपचुनाव, सभी 10 सीटों पर सपा को समर्थन

shabddigital
0


 नई दिल्ली (शब्द डेस्क ): हरियाणा विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने कुर्बानी दी थी और अब बारी कांग्रेस पार्टी की है. उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुआव में कांग्रेस ने प्रत्याशी न उतारने का मन बनाया है. इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को दो सीटें गाजियाबाद और खैर सीट दी है. लेकिन कांग्रेस दोनों ही सीट पर अपने जीत को लेकर आश्वस्त नहीं है. लिहाजा अब उसने उपचुनाव से अपने कदम पीछे खींचने का फैसला किया है. वह अब सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी का समर्थन करेगी. इसका ऐलान कांग्रेस की तरफ से जल्द किया जा सकता है.


कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखना जरूरी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि उपचुनाव में हार से कार्यकर्ताओं का मनोबल टूट सकता है। इस समय संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाए रखने की आवश्यकता है। कांग्रेस का स्पष्ट उद्देश्य भाजपा को हराना है और इसके लिए वह सभी सीटों पर सपा के प्रत्याशियों को जिताने के लिए अपनी पूरी ताकत लगाएगी।

केंद्रीय नेतृत्व को संदेश

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने यह संदेश केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा को एक भी सीट नहीं दी थी, जबकि लोकसभा चुनाव में सपा ने 80 में से केवल 17 सीटें कांग्रेस को दी थीं। कांग्रेस ने इनमें से सात सीटें जीतकर अपनी साख बचाई थी, और अब वह प्रदेश में संगठन को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रही है।


Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)