कंपनी बाग स्थित गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प माला पहना कर दी श्रंद्धाजलि

shabddigital
0


 अलीगढ (शब्द डिजिटल डेस्क ): अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश महासचिव सागर सिंह तोमर व संभावित प्रत्याशी खैर विधानसभा के नेतृत्व में कंपनी बाग गांधी पार्क साथियों के साथ पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प माला पहना कर जयंती मनाई।

सागर सिंह तोमर ने बताया गांधी जी ने दुनिया को सत्य, अहिंसा, सत्याग्रह जैसे अनमोल विचारों के साथ यात्राओं का महत्व समझाया था। वे मानते थे कि  अपनी जनता का दुख दर्द समझने के लिए उनके बीच जाना और उन्हें समझना अत्यंत आवश्यक है। 

दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद गांधी जी ने पूरे भारत की यात्रा की। चंपारण सत्याग्रह, दांडी मार्च और नोआखली के अलावा भी गांधी जी पूरे जीवन यात्राएं करते रहे। कहते हैं कि अपनी पूरी जिंदगी में बापू हर दिन औसतन 18 किलोमीटर पैदल चले। इतनी यात्रा में वे दो बार धरती का चक्कर लगा सकते थे। 

आज जब देश उनकी जयंती मना रहा है, तब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी हरियाणा में 'विजय संकल्प यात्रा' पर हैं। हरियाणा से भी गांधी जी का गहरा रिश्ता रहा। 10 अप्रैल 1919 को उनकी पहली गिरफ्तारी हरियाणा में ही पलवल रेलवे स्टेशन पर हुई थी, जब वे रॉलेट एक्ट का विरोध करने पंजाब जा रहे थे।  

1921 में गांधी जी बैलगाड़ी में बैठकर रोहतक आए। यहां पर उन्होंने एक विद्यालय की नींव रखी थी ताकि बच्चों को शिक्षा मिल सके। वे कई बार अंबाला भी आए। यहां उनकी प्रेरणा से विद्यावती जी के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने नमक कानून तोड़ा था। आजादी के बाद वे दो बार पानीपत आए थे। उनके विचारों से प्रेरित होकर पानीपत टेक्‍सटाइल उद्योग का केंद्र बना। 

19 दिसंबर, 1947 की सुबह गांधी जी की प्रार्थना सभा में मेवात के नेता चौधरी यासीन खान जी ने उन्हें बताया कि मेवात के हजारों मुसलमान पाकिस्तान जाने को तैयार हैं। गांधी जी मेवात के घासेड़ा गांव पहुंचे तो वहां उनके स्वागत में हजारों लोगों की भीड़ जमा हुई। लोग काफी डरे हुए थे। गांधी जी ने उनसे बातचीत की, आश्वासन दिया और फिर मुसलमानों ने नहीं जाने का फैसला किया। गांधी जी की हर यात्रा या कहें उनकी संपूर्ण जीवन यात्रा का संदेश था- प्रेम, शांति, सद्भाव, स्वतंत्रता, समानता, स्वावलंबन और स्वाभिमान। आज जब हर दिन समाज को बांटने के लिए तरह-तरह के प्रयास किए जा रहे हैं, तब इन विचारों को साकार करना ही देश के प्रति सच्चा कर्तव्य है और यही बापू को सच्ची श्रद्धांजलि है। 

अनुसूचित जाति विभाग के महानगर अध्यक्ष शीलू चंदेल जिला महामंत्री कैलाश गौतम  दीपेश सिंह  विक्की चौहान  भूदेव प्रसाद जाटव, अमित वाल्मीकि रविंद्र कुमार कैलाश चंद कश्यप धीरज सुशील कुमार आशीष कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे

Tags

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)