अलीगढ (शब्द डिजिटल मीडिया ): आम आदमी पार्टी संगठन, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कोलकता की घटना को लेकर निकला कैंडल मार्च लोगो को साथ आने की अपील की
आम आदमी पार्टी की महानगर अध्यक्ष मोनिका थापर ने कहा क. अगर अब भी नही जागे तो कभी नहीं जाग पाएंगे, कलकत्ता के R G मेडिकल कॉलेज मे एक महिला डाक्टर के साथ रूह तक क़ांप जाए ऐसी क्रूरता हर औरत के हृदय मे दहशत पैदा कर रही है।
अब अकेले रहने मे भी डर लगने लगा है। जिसके साथ हुआ वो सिर्फ डाक्टर नही एक स्त्री है, एक महिला है। आज समय है कि हम इस दरिंदगी के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाएं। समाज को स्वच्छ करने का बीड़ा उठाएँ और अपनी आवाज़ को हर उस दरिंदे तक पहुँचाये जो ऐसा कुछ करने का विचार भी मन मे लाता है।वो लोग जो उसको सुरक्षा देते हैँ उन तक भी हमारी आवाज़ पुरजोर तरीके से पहुँचे। स्त्री समाज की सबसे महत्तव पूर्ण कड़ी है यदि स्त्री नही तो समाज की परिकल्पना भी नहीं
अगर स्त्री का सम्मान नही होगा तो समाज या देश का भविष्य भी गर्त मे चला जायेगा।अगर स्त्री की अस्मिता से ऐसे ही खिलवाड़ होता रहा तो सम्भव है एक दिन महिलाएँ पुरुष को जन्म देने से पहले सौ बार सोचने लगे।यदि आप भी ऐसा ही सोचते हैँ तो आइये हम कंधे से कंधा मिला कर इस कुकृत्य के विरुद्ध आवाज़ उठाएं। हम इस दुर्घटना के विरोध मे कैंडल मार्च आयोजित कर रहे हैं आपके अनुरोध है कि आप सभी स्वयं एवं अपने सदस्यों परिचितों मित्रों की पूरी शक्ति के साथ हमें ज्वाइन कीजिये ताकि हमारा स्वर आकाश तक गुंजायमान हो जाए और इन दरिंदो की आत्मा तक थर्रा उठे।